{"_id":"5b6212044f1c1b923e8b4a1e","slug":"15331537891-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने बाइक के बैग से उड़ाए ढाई लाख रुपए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने बाइक के बैग से उड़ाए ढाई लाख रुपए
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
कांठ। चोरों ने बाइक में लगे बैग से ढाई लाख रुपये साफकर दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैक के बाहर लगी सीसीटीवी की फुटेज खंगाली हैं। जिसमें दो संदिग्ध युवक सामने आए हैं।
कांठ थाने के गांव रायपुर निवासी सूरज सिंह पिछले कई साल से अमरोहा मार्ग स्थित मुख्त्यारपुर नवादा गांव के पास बने आवास में रहने लगे हैं। बुधवार की दोपहर उन्होंने रियासत परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अपने खाते से ढाई लाख रुपये निकाले थे। उन्होंने कैशियर से रुपये लेकर बैंक के अंदर ही बैठकर गिने। इसके बाद सारे रुपए एक बैग में रखकर वह बैंक से बाहर आए। रुपयों का थैला उन्होंने अपनी बाइक में लगे बैग में रखकर चल दिए। रियासत गेट के बाहर वह एक ठेले से आम खरीदने लगे। उन्होंने आम खरीदकर जैसे ही बैग में रखना चाहे वैसे ही वह बैग खुला देखकर चौक गए। बैग खुला था और उसमें रखा नोटों का थैला गायब था। उन्होंने तुरंत थाने आकर इसकी लिखित सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। रियासत परिसर स्थित पीएनबी और केनरा बैंकों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। फुटेज में दो संदिग्ध युवक सामने आए हैं। सूरज सिंह ने बताया कि उनके बैग से नोटों का थैला निकालते दो युवक दिखाई दिए हैं।