{"_id":"5b5b6cba4f1c1b4d748b7506","slug":"153271826116-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में सरकारी गेहूं बरामद होने पर राइस मिल पर गिरेगी गाज,लाइसेंस होगा निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलक में सरकारी गेहूं बरामद होने पर राइस मिल पर गिरेगी गाज,लाइसेंस होगा निलंबित
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने स्टाक सत्यापन पर मिली खामियों पर राइस मिल के लाइसेंस को निलंबित करने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के आदेश पर कमोरा स्थित एक राइस मिल पर प्रशासन की छापेमारी में सरकारी गेहूं के बोरे बरामद हुए हैं। यह राशन गरीबों के लिए राशन विक्रेताओं को गोदाम से मिलता है। छापामारी में बरामद गेहूं को कालाबाजारी माना जा रहा है जिसको लेकर प्रशासन सख्त है। एसडीएम ने बताया कि मंडी समिति सचिव से राइस मिल के स्टाक का सत्यापन कराया गया था जिसमें खामियां मिली हैं। रिपोर्ट मिलते ही राइस मिल का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा तथा कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज कराने को डीएम से अनुमति ली जाएगी। डीएम की अनुमति मिलने पर दोषियों पर कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज होगी।