फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक के प्रधान पति हत्याकांड में साल भर से फरार 15 हजार का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

मिलक के प्रधान पति हत्याकांड में साल भर से फरार 15 हजार का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Fri, 20 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मिलक के  प्रधान पति हत्याकांड में साल भर से फरार 15 हजार का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
मिलक। पुलिस ने प्रधान पति हत्याकांड में साल भर से फरार 15 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर शर्की की प्रधान पति संजीव पांडेय हत्या कांड में घोसीपुरा गांव निवासी जहीर आलम नामजद था जिसके खिलाफ हत्या और जान लेवा हमले समेत कई धाराओं में 22 जुलाई 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी जहीर आलम भूमिगत हो गया था। पुलिस ने कई बार धर पकड़ को दबिश दी ,लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। एसपी ने फरार आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल के नेतृत्व में गठित टीम ने वादी की सूचना पर दबिश दी। टीम ने आरोपी को चारों ओर से घेर कर धर दबोचा। गिरफ्तार जहीर आलम को सीओ नरेंद्र सिंह के सामने पेश किया गया। बाद में पुलिस ने उसको रामपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसको जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed