फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दहेज कि मांग पूरी ना होने पर तोडा रिश्ता

दहेज कि मांग पूरी ना होने पर तोडा रिश्ता

Fri, 20 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
दहेज कि मांग पूरी ना होने पर तोडा रिश्ता
टांडा। युवती के मायके वालों द्वारा मांग पर असमर्थता जताने पर मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। युवती ने कोतवाली पहुंचकर मंगेतर समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एक साल पहले दूसरे क्षेत्र के मोहल्ला निवासी के साथ उसका रिश्ता तय हुआ था। उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार मंगेतर और उसके परिजनों को सोने की अंगूठी, घड़ी, पाजेब के साथ डेढ़ लाख रुपये नगद दिए थे। 14 नवंबर 2018 को विवाह की तारीख तय की गई थी। 20 जून को घर पर आईं महिला ने मंगेतर की ओर से युवती के पिता और भाई से बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की थी। इस पर युवती के परिवार वाले बुलेट मोटरसाइकिल देने के लिए सहमत हो गए। उसके अगले दिन लड़के पक्ष की ओर से 22 जून को फिर से बोलेरो आदि की मांग की। इस पर युवती के भाई ने असहमति जताई जिसके बाद लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। पिता के साथ एसपी के पास पहुंची युवती ने आरोपियों के खिलाफ मांग पूरी नहीं करने पर रिश्ता तोड़ देने की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed