{"_id":"5b4f91f94f1c1b39748b5afa","slug":"15319413663-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में युवती समेत दो गंभीर रुप से झुलसे, मची अफरा--तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलक में युवती समेत दो गंभीर रुप से झुलसे, मची अफरा--तफरी
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। आग से युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के मेंहदीपुर गांव निवासी कुंवर पाल बीती रात अपने घर पर सो रहे थे। रात में बिजली चली गई थी। इसलिए घर में डिबिया जल रही थी। परिजनों के अनुसार गर्मी में वह चारपाई पर लेटे हुए हाथ का पंखा चला रहे थे। तब अचानक पंखा डिबिया में लग गया। जिससे डिबिया गिर गई और कुंवर पाल को आग की चपेट में ले लिया। आग की लपटों से घिरने पर वह गंभीर रूप से झुलस गए। जिस पर अफरा-तफरी मच गई। परिवार वालों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह बुरी तरह से झुलस गए। झुलसे युवक को नगर की सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हाई सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर पैगूपुरा निवासी शराफत की 18 साल की बेटी भूरी आग से बुरी तरह से झुलस गई। जिसको नजदीकी सीएचसी शाहबाद में इलाज को ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवती के झुलसने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।