{"_id":"5b4e39c04f1c1b572f8b508c","slug":"15318532452-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
टांडा (रामपुर)। क्षेत्र के ग्राम दलेल नगर में दहेज की लालच में पत्नी की हत्या करने के आरोप में पति को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
ज्ञात हो की ग्राम हजरत नगर निवासी महिला ने अपनी पुत्री का विवाह 2013 में क्षेत्र के ही ग्राम दलेल नगर निवासी संजीव किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप लगाया गया है कि शाम को घर आकर उसके साथ मारपीट की गई। उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो गंभीर हालत में ससुराल वाले उसे मुरादाबाद अस्पताल ले आए। यहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने युवक के घर पर जमकर तोड़फोड़ कर दी तथा घर में आग लगा दी। वही मृतक विवाहिता की माँ की ओर से पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली के आरोपी संजीव ग्राम मानकपुर बंजरिया के चौराहे पर है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा बाकी तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।