{"_id":"5b47ac564f1c1bce3b8b4b93","slug":"15314238276-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। क्षेत्र के ग्राम सिकमपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से खेत से डीजल लेने आये युवक की मौत हो गई। अचानक हुई घटना से घर में कोहराम मच गया।
टांडा तहसील क्षेत्र के ग्राम सीकमपुर निवासी युवक रवि पुत्र वीर सिंह देर रात आठ बजे खेत पर काम करते समय बाइक से डीजल लेने जा रहा था। तभी युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से मौके पर ही युवक की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर युवक के घर में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। यहां से पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पांच बहन-भाइयों में सबसे छोटे रवि की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया है।