{"_id":"5b4517504f1c1bb9248b5cfe","slug":"15312546079-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आटो लिफ्टर दबोचकर पुलिस ने बरामद की चोरी की तीन बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो आटो लिफ्टर दबोचकर पुलिस ने बरामद की चोरी की तीन बाइक
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। पुलिस ने दो आटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। बरामद बाइक में से एक तो कस्बे के साप्ताहिक बाजार से एक दिन पहले ही चोरी हुई थी।
कांठ पुलिस ने एक सूचना पर कस्बे के मोहल्ला घोसीपुरा निवासी तबरेज और मोहल्ला पट्टीवाला के विश्रुत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो इन्होंने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों की निशानदेही पर मुरादाबाद हाईवे किनारे बने निरंकारी संत्संग आश्रम के पीछे खेत से तीन बाइक बरामद की गई। बरामद की गई बाइक में एक बाइक तो सोमवार को ही साप्ताहिक हाट से चोरी की गई थी। चोर सब्जी बेचने आए क्षेत्र के गांव मधपुरी इनायतपुरी निवासी पवन की बाइक चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने इस बाइक को भी बरामद किया है। एक बाइक वर्ष 2015 में भोजपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। तीसरी बाइक का पता लगाने पुलिस जुटी है। कांठ थाने के उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि दोनों पकड़े गए आटो लिफ्टर को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।