फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हाइवे पर फिर हुआ हादसा चालक की मौत

हाइवे पर फिर हुआ हादसा चालक की मौत

Sat, 07 Jul 2018 03:08 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर फिर हुआ हादसा चालक की मौत
पाकबडा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा में हाईवे पर ट्रक खराब होने पर नीचे उतरे चालक को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार देर रात हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया। हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव महरौली निवासी विवेक कुमार (26) ट्रक चालक था। बृहस्पतिवार रात को विवेक अपने ट्रक में माल भरकर मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रहा था। उसका ट्रक हाइवे पर लोधीपुर राजपूत गांव के पास हाइवे के गड्ढों में पहिया जाने के कारण ट्रक का एक्सेल टूट गया। ट्रक से विवेक नीचे उतरा और एक्सेल देखने लगा। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। विवेक की मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed