फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक में बाग की रखवाले पर छेड़खानी का आखिरकार केस दर्ज, आरोपी जेल भेजा

मिलक में बाग की रखवाले पर छेड़खानी का आखिरकार केस दर्ज, आरोपी जेल भेजा

Fri, 29 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मिलक में बाग की रखवाले पर छेड़खानी का आखिरकार केस दर्ज, आरोपी जेल  भेजा
मिलक। किशोरी से छेड़खानी के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराने को हिंदू संगठनों ने देर रात तक डेरा डाला। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस को आखिरकार बाग के रखवाले पर रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक बाग स्वामी के बाग में बरेली जिले के थाना शाही क्षेत्र के धल्लिया गांव निवासी आरोपी शरीफ रखवाली करता है। बाग के रखवाले पर गांव की एक किशोरी छेड़खानी का आरोप था। मामला तूल पकड़ने पर गुस्साए लोगों ने आरोपी की धुनाई कर डाली थी। इस पर हंगामा खड़ा हो गया था। हंगामे एवं छेड़खानी की सूचना पुलिस को मिली थी। तब हरकत में आई पुलिस आरोपी को उठा लाई थी। बुधवार को पुलिस ने पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने से इंकार किया था। किशोरी के परिजनों का दावा था कि वह तहरीर दे चुके हैं। रिपोर्ट दर्ज न होने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मुकेश पटेल के साथ कोतवाली पहुंचे थे और रिपोर्ट दर्ज होने तक कोतवाली गेट पर जमा रहे। देर रात पुलिस ने दोबारा किशोरी के बयान लिए और रात में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी शरीफ को गिरफ्तार करके गुरुवार को चालान किया जहां से बकौल पुलिस कोर्ट ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed