{"_id":"5b0b02b34f1c1b9e6e8b4dc1","slug":"15274482501417-01-21-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा में युवती के संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, हत्या की आशंका 17-01-21","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टांडा में युवती के संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, हत्या की आशंका 17-01-21
Updated Mon, 28 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन पर बात करता देख बहन को भाइयों ने जिंदा फूंका
टांडा। टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में झूठी शान की खातिर युवती को जिंदा जला दिए जाने की घटना सामने आई है। बहन को मोबाइल पर किसी से बात कर देख भाई को इतना गुस्सा आ गया कि उसने अपने परिजनों ने साथ मिलकर उसको जिंदा जला दिया । घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल गरम है। वहीं पुलिस घटना से अंजान बनी हुई है।
टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 साल की युवती रविवार की सुबह मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही थी । युवती को फोन पर बात करते उसके भाई ने देख लिया। भाई ने सबसे पहले उसका मोबाइल फोन छिन लिया और उससे पूछा कि किससे बात कर रही थी। उसको संदेह था कि उसकी बहन किसी लड़के से बात कर रही है। इसके बाद उसने अपनी बहन की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसने अन्य परिजनों के साथ उसके हाथ-पैर बांध कर जिंदा फूंक दिया। युवती के दम तोड़ने के बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। युवती की हत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। गांव के लोग दबी जुबान से यह स्वीकार कर रहे हैं कि युवती के परिजनों ने झूठी शान की खातिर युवती को जिंदा जला दिया है। वहीं पुलिस इस घटना से अंजान बनी हुई है। सीओ स्वार राहुल कुमार का कहना है कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है। पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी इस मामले की जांच कराई जाएगी। अगर इस तरह की कोई घटना हुई है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।