{"_id":"5adf84264f1c1b84098b66ac","slug":"152459779916-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में सक्रिय लुटेरों ने नशा सुंघाकर आशा को लूटा, बेहोशी की हालत में मिली आशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलक में सक्रिय लुटेरों ने नशा सुंघाकर आशा को लूटा, बेहोशी की हालत में मिली आशा
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा सुंघाकर अब आशा कार्यकर्ता को लूटा
मिलक (रामपुर)।
नगर में जहरखुरानी गिरोह का आतंक है। पिछले दिनों महिला को नशा सुंघाकर लूटने की घटना अभी लोग भूले भी नहीं थे कि सोमवार शाम नशाखुरानी गिरोह ने एक आशा कार्यकर्ता को लूट लिया और बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। महिला को चिकित्सकों ने रेफर किया है।
कोतवाली क्षेत्र के शहजादनगर गांव निवासी आशा विमली देवी अपनी रिश्तेदारी में विवाह समारोह में गई थी। बीती शाम वह विवाह समारोह से लौटकर साप्ताहिक बाजार चली गई, जहां नशाखुरानी गिरोह ने महिला को अकेला पाकर नशीला पाउडर सुंघा दिया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता बेसुध हो गई तो आरोपी उसे साप्ताहिक बाजार स्थित मंदिर के पीछे ले गए और उससे पर्स, मोबाइल, सोने के कुंडल, पायल, गले की चेन आदि आभूषण लूटकर फरार हो गए। महिला बेहोशी की हालत में पड़ी रही। राहगीरों ने बाद में उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक महिला का मोबाइल, पर्स तथा गहनें गायब मिले।