फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हादसा-

हादसा-

Mon, 09 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
हादसा-
चंदौसी। चंदौसी-संभल रोड पर बनियाठेर थाना क्षेत्र में कौशांबी डिपो की बस ने बाइक सवार सरसों के तेल के व्यापारी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने बस के चालक और परिचालक को पकड़ लिया। पुलिस ने किसी तरह दोनों को बचाकर अपनी हिरासत में लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बाबई गांव निवासी गफ्फार अली (52) रविवार को अपराह्न करीब ढाई बजे बेटे जव्वार अली के साथ भतीजे के निकाह में शामिल होने के लिए हयातनगर थाना क्षेत्र के ईशमपुर गांव जा रहे थे। बाइक सवार जैसे ही नरौली पुलिस चौकी क्षेत्र के सरथल व खेड़ा गांव के बीच बैटला बस अड्डे के पास पहुंचा, तभी चंदौसी की ओर से आ रही कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे गफ्फार अली की मौके पर ही मौत हो गई। जव्वार ने मुहम्मदपुर टांडा पुलिस चौकी फोन करके सूचना दी तो पुलिस ने बस को टांडा पर ही रोक लिया। आसपास के लोग दौड़े। इसी बीच कुछ आक्रोशित लोग बस के पीछे पहुंच गए। चालक परिचालक को पकड़ लिया, उनके साथ मारपीट भी की। मैनपुरी निवासी राम कुमार और परिचालक मोहित को पुलिस ने बमुश्किल बचाया। गफ्फार सरसों के तेल को शहरों में ले जाकर बेचने का कारोबार करता था। मृतक के पुत्र जव्वार ने नरौली पुलिस को चालक परिचालक के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed