फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गोवंशीय पशुओं की मौत का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार

गोवंशीय पशुओं की मौत का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 04 Apr 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
गोवंशीय पशुओं की मौत का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार
चंदौसी। तस्करी कर लाई जा रही दर्जनभर गायों की मौत हो जाने के बाद तस्करों ने मुहम्मदगंज के रास्ते में फेंक दिया था। स्थानीय ग्रामीणों में एक साथ इतनी गायों की हत्या पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की तो पांच गोवंशीय पशु तस्करों के नाम सामने आए। जिनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक कैंटर व नगदी बरामद की है।
विज्ञापन

एक मार्च को मोहम्मद गंज रोड पर ग्रामीणों ने 12 गायों के शव पड़े देखे तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हिंदू जागरण मंच आदि के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गायों का पोस्टमार्टम कराया गया तो उनकी मौत दम घुटने से होने की पुष्टि की गई। इसके बाद गुमथल के प्रधान विनय शर्मा की तहरीर पर गो हत्या का मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया था। तफ्तीश के दौरान पांच लोगों के नाम प्रकाश में आए है। यह सभी लोग बाहर से गोवंशीय पशु लाकर बेंचते हैं। थाना बनियाठेर पुलिस ने सोमवार की शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे कैंटर गाड़ी तथा एक तमंचा, 10720 रुपये भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में बिसौली थाने के नारंगपुर निवासी छोटे खां, कुढ़ फतेहगढ़ थाने के कन्हैया आलमपुर के फुरकान खां शामिल हैं। थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी ने बताया कि इनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेजा जा रहा है। तीन आरोपी फरार है। इसमें बिलारी थाने के थामला निवासी इमरान व सलीम कुरैशी, कुंदरकी के मुहल्ला पश्चिमी सादात निवासी सोनू उर्फ शाकिर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed