{"_id":"5cd87f7dbdec2207863aae2b","slug":"151557692285-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलारी (मुरादाबाद)। डिलारी थानाक्षेत्र में लापता हुए एक युवक का शव रविवार को शराब के ठेके पास बरामद हुआ है। शव करीब आठ दिन पुराना है, अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिससे की युवक की मौत की सही वजह का पता चल सके।
कटघर स्थित डबल फाटक के पास दुर्गेश नगर में रहने वाला विजय कुमार 30 अप्रैल को मुरादाबाद से डिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाले अपने मामा लतूर सिंह के घर गया था, वहां से वह एक मई को अपनी ससुराल जो कि डिलारी क्षेत्र में ही ढकिया पीरू में स्थित है। वहां पर चला गया। तीन मई को वह अपनी ससुराल से घर आने के लिए निकला लेकिन रास्ते से ही लापता हो गया। वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे हुए थे। एसएचओ डिलारी दीपक कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर को एक युवक का शव डिलारी में ही एक शराब के ठेके पास पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास किए, जिसके बाद विजय के परिवार वाले पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की है। एसएचओ ने बताया कि शव कई दिन पुराना है ,जिस वजह से यह पता नहीं चल सका है कि उसकी मौत किस वजह से हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। विजय की मौत से परिवार में कोहराम है।