{"_id":"5cd1eba4bdec22072841fe03","slug":"151557261220-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर में बाइक सवार एक फैक्ट्री कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव को लेकर फैक्ट्री पहुंचे और वहां पर हंगामा कर मुआवजे की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको समझाकर शांत किया। जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि मूंढापांडे के सिरसखेड़ा में रहने वाले सुरेंद्र (23) लाकड़ी फाजलपुर स्थित लुईस एक्सपोर्ट फर्म में नौकरी करता था। वह सोमवार को अपने घर से ड्यूटी के लिए आया था। वहां से सहकर्मी की बाइक लेकर जा रहा था कि दोपहर के वक्त अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, सुरेंद्र गंभीर जख्मी हो गया। एसएचओ ने बताया कि सुरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया था लेकिन परिवार वाले शव को लेकर लाकड़ी फाजलपुर में फैक्ट्री के बाहर पहुंचे। वहां पर हंगामा करने लगे, इसकी सूचना फैक्ट्री प्रबंधन ने 100 नंबर पर दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हादसे में जख्मी किसान की मौत, मातम में बदली खुशियां
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में दस दिन पहले सड़क हादसे में जख्मी एक किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
डिलारी के नंगला ताहर में रहने वाले सोनू (34) किसान थे। वह 27 अप्रैल को अपनी ससुराल अक्का रायपुर में साले की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उनके साथ बेटी पायल भी थी। सोनू जब प्रेम वंडरलैंड के पास पहुंचे तो उनकी बाइक में मैजिक ने टक्कर मार दी। हादसे में पायल और सोनू जख्मी हो गए थे। एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि सोनू की उपचार की दौरान कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में सोमवार को मौत हो गई है।