फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रामगंगा में डूबने से दो दोस्तों की मौत

रामगंगा में डूबने से दो दोस्तों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
रामगंगा में डूबने से दो दोस्तों की मौत
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में सिकंदरपुर पट्टी के पास रामगंगा नदी में डूबकर दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों दोस्त अपने दो अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए गए थे। वह सोशल साइट टिकटॉक के लिए वीडियो बनाने के चक्कर में गहरे पानी की ओर चले गए थे, जिस वजह से नदी में डूब गए थे।
विज्ञापन

ऊंचागांव में रहने वाले विकास ने बताया कि उनका छोटा भाई आकाश (22) सुपर मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। वह टिकटॉक पर वीडियो बनाने का शौकीन था। रविवार दोपहर को वह अपने दोस्तों शनि निवासी ऊंचागांव, राहुल (21) निवासी टाउन हाल और पुलकित निवासी ऊंचागांव के साथ सिंकदरपुर पट्टी में रामगंगा नदी में दोस्त राहुल का जन्मदिन मनाने के लिए गया था। वहां पर चारों दोस्तों ने पार्टी की, इसके बाद नदी में नहाने लगे। नदी में नहाते वक्त वह एक नाव पर टिकटॉक वीडियो बनाना चाहते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी से वह नाव खींच रहे थे, इस दौरान ही गहरे पानी में जाने के कारण आकाश और राहुल डूब गए थे। उनको बचाने के चक्कर में पुलकित भी पानी में डूबने लगा लेकिन उसको स्थानीय मछुआरों ने समय रहते नदी से बाहर निकाल लिया, जिस वजह से उसकी जान बच सकी। विकास ने बताया कि मशक्कत के बाद आकाश और राहुल को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। राहुल गाजियाबाद से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था। एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि दोनों दोस्तों की मौत की सूचना पुलिस को देरी से मिली थी। परिवार वालों से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने शवों का पोस्टमार्टम नहीं करवाने से इंकार कर दिया है। परिवार वालों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed