फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हनीमून पर पत्नी ने पी शराब, वैवाहिक जीवन में पड़ी रार

हनीमून पर पत्नी ने पी शराब, वैवाहिक जीवन में पड़ी रार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
हनीमून पर पत्नी ने पी शराब, वैवाहिक जीवन में पड़ी रार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शादी के बाद हनीमून पर गए दूल्हे - दुल्हन ने खूब जाम छलकाए। वहां से घर लौटने के बाद भी दुल्हन ने शराब पीने का अपना शौक जारी रखा। बात पत्नी पति के बाद परिवार में भी फैली उनके वैवाहिक जीवन में रार पड़ गई। दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पति पर परेशान करके घर से निकालने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति को थाने बुलाया तो पत्नी के शराब पीने की बात सामने आई।

रेलवे में तैनात इंजीनियर की शादी तीन साल पहले बरेली निवासी युवती से हुई थी। युवती भी सरकारी विभाग में कार्यरत है। दोनों परिवारों ने हंसी खुशी के साथ शादी की सभी रस्में कीं। पति पत्नी भी खुश थे। शादी के बाद नव दंपति हनीमून पर बाहर गए। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने उस पर दबाव बनाया कि वह शराब खरीदकर लाएं। हनीमून पर दुल्हन की इस डिमांड को वह मना नहीं कर पाया। बताया गया कि दोनों एक दूसरे के साथ खूब जाम छलकाए। पत्नी पत्नी हनीमून के बाद घर लौट आए। दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक ठाक चल रहा था॥ पति का आरोप है कि पत्नी ने अपने इस शौक को जारी रखा। कई बार पति ने खुद खरीदकर शराब लाकर दी। जब पति ने शराब लाने से इंकार किया तो पत्नी खुद ही दुकान से शराब खरीदने लगी। बात पति पत्नी के बाद परिवार में फैल गई। इसके बाद पति पत्नी के बीच रार पड़ गई। पत्नी पति को छोड़कर अपने मायके चली गई। उसने महिला थाने में तहरीर दी कि उसे परेशान कर घर से निकाल दिया गया है। सास ससुर उससे घर में कैद करके रखना चाहते हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर दोनों उनकी बात सुनी। जिसमें एक दूसरे पर शराब पिलाने का आरोप लगाया गया। एक सप्ताह बाद फिर दोनों को थाने बुलाया गया है। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि एक युवती ने पति और उसके मां बाप के खिलाफ शिकायत दी है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed