{"_id":"5c1171f0bdec22419c5f1bd2","slug":"151544647152-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से रखे जाएंगे गार्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज से रखे जाएंगे गार्डर
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
लोकोेशेड पुल के लिए दो खंभों पर गुरुवार से तीन दिन तक आठ गार्डर रखने का कार्य पूरा होने की संभावना है। इसके लिए रेलवे लाइन किनारे तक क्रेन ले जाने के लिए इंजीनियरों की टीम दिन भर काम करती रहीं।
दिल्ली रोड पर लोकोशेड पुल का निर्माण हो रहा है। जिसे जनवरी तक पूरा कराने का वादा रेलवे के अधिकारियों ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करके किया था। उसके बाद से पुल के निर्माण में तेजी आई लेकिन जनवरी तक काम पूरा होने की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में इंजीनियरों का मानना है कि पुल का निर्माण मार्च तक पूरा हो सकेगा। पिछले दिनों निर्माण कार्य में हुई सुस्ती की वजह से जनता को भी परेशानी उठानी पड़ी है।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब रेलवे ने अपने हिस्से के कार्य को पूरा करने में तेजी दिखाई है। सूत्रों के अनुसार, पुल के लिए दो खंभों पर आठ गार्डर रखे जाएंगे। इन गार्डर को रखने के लिए क्रेनें भी मंगवाई गई हैं। मंगलवार शाम को अफसरों की देखरेख में क्रेनों को रेलवे लाइन किनारे ले जाने के लिए कुछ निर्माण भी ध्वस्त किए गए। वहीं बुधवार को पूरे दिन भी कार्य चलता रहा। हालांकि अभी तक कोई भी गार्डर नहीं रखा जा सका है। दिनभर रेलवे के अफसर भी मौके पर जुटे रहे। गुरुवार से खंभों पर गार्डर रखे जाएंगे। दो से तीन दिन में आठ गार्डर रखने का कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि करीब दो माह में रेलवे का कार्य पूरा होगा। दिसंबर माह के अंत में इस पुल का स्वरुप बदला हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन
सीवेज लाइन के निर्माण पर उठे सवाल
मेन हाल का घटिया निर्माण होने से सड़क पर फैल सकती है गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
शहर में सीवेज लाइन के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण के लिए डाले गए पाइप की गुणवत्ता और आकार पर पहले से ही सवाल उठने लगे हैं। अब मेन हॉल के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही घटिया ईंट और सीमेंट को कम मात्रा में मिलाने की शिकायतें हो रहीं हैं। लोगों का आरोप है कि मैन हाल में न तो प्लास्टर हो रहा है और न ही पर्याप्त सीमेंट लग रही है। जिसकी वजह से सीवेज की गंदगी सड़क लीक होकर घरों तथा सड़कों पर फैलने की संभावना है। इस बारे में लोगों ने नगर आयुक्त और कमिश्नर से शिकायत की है।