फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पीएम आवास के पात्रों से उगाही करने वालों पर रिपोर्ट

पीएम आवास के पात्रों से उगाही करने वालों पर रिपोर्ट

Thu, 05 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास के पात्रों से उगाही करने वालों पर रिपोर्ट
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर उगाही की प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने के बाद दो रिपोर्ट दर्ज कराई र्गइं हैं। इससे पहले जांच एजेंसी के एक जेई को उगाही के मामले में जेल भेजा जा चुका है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में निशुल्क मकान उपलब्ध कराने के आदेश हैं। इसके बावजूद धड़ल्ले से उगाही की जा रही है। कुछ दलालों ने आवेदकों ने पीएम आवास दिलाने केनाम पर 10-10 हजार रुपये वसूल लिए। मिलक मऊ निवासी बानो बेगल, मुन्नी बेगम, बिलकिस, समीना, मोहम्मद नवी, किरन देई, संगीता, फूल सिंह और मेंहदी हसन ने डीएम को शपथ पत्र देकर अवैध वसूली के आरोप लगाए थे। एक युवक ने खुद को डूडा में कार्यरत बताकर 10-10 हजार रुपये वसूल लिए हैं। डीएम ने इसकी प्रारंभिक जांच डूडा के अधिकारियों से कराई तो उगाही करने वाला युवक काजीपुरा निवासी पवन कुमार निकला। डीएम के आदेश पर डूडा के पीओ ने पवन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला भी काजीपुरा का है। यहां की शबनम और इशरत जहां को पीएम आवास दिलाने के नाम पर एक युवक ने डूडा अधिकारी बनकर 10-10 हजार रुपये वसूल लिए। वहीं लाल बाग निवासी गीता देवी का पीएम आवास स्वीकृत हो गया था। उससे मकान बनवाने केनाम पर पहली किस्त के 50 हजार रुपये वसूल लिए। जब वह अन्य लोगों से उगाही करने पहुंचा तो शक होने पर उसको दबोच लिया। गीता देवी का आरोप है कि वह मारपीट कर भाग गया। इस मामले में डूडा अधिकारी बनकर वसूली करने वाले मोहम्मद शोहराब और इंद्रा चौक स्थित थ्री डी कंस्ट्रक्शन कंपनी के विरुद्ध डीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed