फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुरादाबाद की युवती का केरल में सौदा

मुरादाबाद की युवती का केरल में सौदा

Thu, 05 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद की युवती का केरल में सौदा
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे अपने साथ केरल ले गया और वहां उसका सौदा कर दिया। कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती भोजपुर के एक गांव की रहने वाली है। बुधवार को वह एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि उसके गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के एक युवक से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। वह शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। उसने उसका धर्म परिवर्तन भी कराया। इसके बाद उससे निकाह कर लिया। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक और उसके साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी युवती को केरल ले गया। युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने केरल में उसका सौदा कर दिया था। वहां कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकल कर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इंस्पेक्टर भोजपुर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर फिरासत समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया था। बरामद युवती को कोर्ट में पेश किया था। जहां युवती ने युवक के पक्ष में बयान दिए थे। तब अदालत के आदेश पर युवती को फिरासत के साथ भेज दिया गया था। अब युवती और उसके परिजन आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed