फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पेटीएम के जरिए ठग लिए एक लाख रुपये

पेटीएम के जरिए ठग लिए एक लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
पेटीएम के जरिए ठग लिए एक लाख रुपये
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एक युवक का मोबाइल हैक कर पेटीएम के जरिए एक लाख रुपये की ठगी की गई है। इस संबंध में एसएसपी से बुधवार को शिकायत की गई है।
रामपुर के स्वार थानाक्षेत्र स्थित अलीनगर में रहने वाले शादाब अली ने बताया कि लाजपत नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उनका बैंक खाता है। 24 फरवरी को उनके खाते से तीन बार में एक लाख रुपये निकाल लिए गए है। रकम झारखंड में तीन बैंक खातों में भेजी गई है। आरोप है कि शादाब का मोबाइल हैक कर उससे पेटीएम अकाउंट बनाकर ठगी की वारदात की गई। इसकी जानकारी शादाब को बाद में हुई तो उन्होंने पेटीएम के कार्यालय में फोन के जरिए शिकायत की, उनको आश्वासन दिया गया कि रकम वापस उनके खाते में भेजी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शादाब अली ने बताया कि इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि गल शहीद पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करेगी। साइबर सेल से जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed