फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शहीद सिपाही का कर्जा माफ कर गए सीएम

शहीद सिपाही का कर्जा माफ कर गए सीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
शहीद सिपाही का कर्जा माफ कर गए सीएम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गजरौला स्थित हेलीपेड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अपराधियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले महीने लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी, इसलिए अभी से हिस्ट्रीशीटर तथा अन्य गंभीर अपराधियों का चिन्हांकन कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। हालात यह हों कि वदमाश यूपी छोड़ जाएं या फिर जेल के अंदर हो, चुनाव के दौरान बदमाश खुले में नहीं घूमने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने पिछले महीने अमरोहा में शहीद सिपाही हर्ष चौधरी के परिवार के बारे में जानकारी की। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिपाही के परिजन होम लोन माफ कराने का अनुरोध कर रहे हैं। सीएम ने डीएम अमरोहा और एडीजी प्रेम प्रकाश से कहा कि वह शासन में होम लोन की जानकारी करके उसकी अदायगी सरकार की ओर से कराने का प्रस्ताव भिजवाएं ।
विज्ञापन

गजरौला में सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री ने मूढापांडे हवाईपट्टी पर कमिश्नर यशवंत राव, डीएम राकेश कुमार सिंह और डीआईजी जे रविंदर गौड़ से मुरादाबाद की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि फरवरी में विकास कार्य तेजी से कराएं, क्योंकि मार्च से मई तक लोकसभा चुनाव के कारण पांच महीने तक विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed