फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ले गए थे शराब पिलाने फिर सामूहिक दुष्कर्म कर मार डाला

ले गए थे शराब पिलाने फिर सामूहिक दुष्कर्म कर मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
ले गए थे शराब पिलाने फिर सामूहिक दुष्कर्म कर मार डाला
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र में निर्माणाधीन फैक्ट्री के अंदर युवती की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि तीनों आरोपी युवती को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। शराब पिलाने के बाद तीनों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने इसका विरोध किया और इशारे करके राज उजागर करने की चेतावनी दी तो आरोपियों ने सिर पर सरिये से वार करके उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवती का शव पानी के टैंक में फेंककर तीनों फरार हो गए।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि पकडे़ गए तीनों आरोपी विक्की, संजय और शीशपाल उर्फ पाले कटघर थाना क्षेत्र में मृतका के गांव के ही रहने वाले हैं। हत्यारोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। तीनों हत्यारोपी मजदूर हैं। पुलिस का कहना है कि मंगलवार की सुबह तीनों आरोपियों को हनुमान मूर्ति तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर युवती की हत्या में इस्तेमाल की गई सरिया बरामद की गई है। तीनों आरोपियाें का आपराधिक इतिहास नहीं है। तीनों आरोपियों का चालान कर उनको न्यायालय ले जाया गया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। छह दिन से लापता युवती का शव 23 दिसंबर को कल्यानपुर में पानी के टैंक में मिला था। घटनास्थल पर ही शराब की बोतल और आपत्तिजनक सामान भी मिला था। 24 दिसंबर को अखबारों में छपी खबर के बाद युवती के शव की शिनाख्त हुई थी। युवती के बेटे ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शीशपाल पर किया था युवती ने विश्वास उसी ने ले ली जान
मुरादाबाद। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गुलाबबाड़ी के पास शीशपाल उर्फ पाले को 18 दिसंबर की देर शाम को युवती मिली थी। वह युवती को जानता था। वहां से ई-रिक्शे में युवती को बैठाकर वह कल्यानपुर की ओर जाने लगा। रास्ते में शराब की हट्टी पर ही उसके दो दोस्त विक्की और संजय मिले। ई-रिक्शा रुकवाकर उसने दोनों को बुलाया। विक्की भी ई-रिक्शे में बैठ गया। संजय को दो सौ रुपये शीशपाल ने दिए और शराब लेकर निर्माणाधीन फैक्ट्री बुलाया। विक्की और शीशपाल युवती को लेकर रास्ते में ई-रिक्शा से उतर गए और पैदल ही उसको लेकर निर्माणाधीन फैक्ट्री पहुंचे। वहां शराब लेकर संजय भी आ गया। आरोप है कि फैक्ट्री में आरोपियाें ने शराब पी, युवती को भी शराब पिलाई। इसके बाद युवती से तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने दूसरी बार युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की, वह खुद को आरोपियों से छुड़ाने का प्रयास करती रही लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा तो उसने देवर को मामले की जानकारी देने का इशारा किया। जिससे आरोपी डर गए। पुलिस के मुताबिक शीशपाल उर्फ पाले ने वहीं पर पड़ी सरिए से वारकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने शव घसीटा और पानी के टैंक में ले जाकर फेंक दिया, जिससे की न शव मिले न वे पकडे़ जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा उतरने के बाद दोस्त केसामने कबूला था गुनाह
मुरादाबाद। युवती की हत्या करने के बाद आरोपी अपने घर जाकर सो गए थे। इसके बाद नशा उतरा तो इन तीनों में से एक को अपने गुनाह पर पछतावा भी हुआ, उसने अपने दोस्त के सामने गुनाह कबूला और बताया कि उसके हाथ मूकबधिर युवती के खून से रंग गए हैं। रविवार को जब निर्माणाधीन फैक्ट्री के अंदर शव मिला तो पुलिस ने घटनास्थल को देखकर अंदेशा जताया था कि ये मामला शराब पीने के बाद दुष्कर्म कर हत्या से जुड़ा हुआ लग रहा है। छानबीन के दौरान पुलिस को शीशपाल उर्फ पाले के कबूलनामे के बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद तीनों आरोपी ट्रेस कर लिए गए।


युवती को तलाशने का नाटक कर पुलिस तक नहीं पहुंचने दी खबर
मुरादाबाद। आरोपियों ने पहले युवती की हत्या कर दी, इसके बाद जब परिवार वाले युवती के घर न आने पर उसकी तलाश में जुटे तो संजय और विक्की के परिवार के जानकार होने के कारण युवती की तलाश करने में मदद मांगी। वह दोनों युवती की तलाश करने का नाटक करते रहे। परिवार वालों को वह दिलासा देते रहे कि युवती अपनी मर्जी से कहीं गई होगी, वह वापस आ जाएगी। इस वजह से पुलिस से शिकायत न करें। इसके अलावा उन्होंने युवती की तलाश के लिए परिवार के लोगों को निर्माणाधीन फैक्ट्री की तरफ भी नहीं जाने दिया गया। उनको बताया था कि युवती को आखिरी बार कटघर की ओर जाते हुए देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed