फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   घर को बना लिया पशु कटान का अड्डा, तीन गिरफ्तार

घर को बना लिया पशु कटान का अड्डा, तीन गिरफ्तार

Sun, 23 Dec 2018 02:28 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Dec 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
घर को बना लिया पशु कटान का अड्डा, तीन गिरफ्तार
arrested
मुरादाबाद के गलशहीद के असालतपुरा में एक घर को पशु कटान का अड्डा बना लिया। शनिवार तड़के पुलिस ने घर में दबिश दी तो क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए और वह हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। इसके बाद हंगामा करने वाले लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मकान से आठ क्विंटल मांस बरामद किया है। पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कृपा शंकर सक्सेना ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि असालतपुरा में एक मकान में पशु कटान किया जा रहा है। पुलिस ने हाजी शमीम के घर में दबिश दी तो आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने पुलिस को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मकान के अंदर पहुंची तो पशु कटा पड़ा था। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से नदीम, अब्दुल रब उर्फ गब्बर निवासी असालतपुरा और अहमद नवाब निवासी करूला थाना कटघर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि हाजी शमीम और हाजी सुबहान मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से आठ क्विंटल मांस और पशु काटने के हथियार बरामद किए हैं। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed