{"_id":"5c9bdf3bbdec22140d56aa4d","slug":"131553719099-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े रिकवरी एजेंट को गोली मारकर लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े रिकवरी एजेंट को गोली मारकर लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी(मुरादाबाद)। मैनाठेर थाने से बामुश्किल आधे किमी दूरी पर मुरादाबाद संभल हाईवे पर बाइकर्स गैंग ने कोटक महिंद्रा बैंक के रिकवरी एजेंट को गोली मारकर नकदी से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाश बाइक दौड़ाकर फरार हो गए। घटना के समय एजेंट संभल से वसूली कर मुरादाबाद लौट रहा था। दिन दहाड़े इस वारदात से राहगीरों और इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
मझोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला लाइन पार निवासी आकाश कश्यप (29) पुत्र अनिल कश्यप कोटक महिंद्रा बैंक में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत है। घायल आकाश के अनुसार वह रिकवरी के लिए संभल गया था। रुपये लेकर शाम करीब सवा चार बजे वापस बाइक से लौट रहा था। उसके बैग में 82 हजार 200 रुपये थे। जब उसकी बाइक मुरादाबाद संभल हाईवे से गुजर रही तो मैनाठेर कोतवाली से कुछ पहले ही बाइक से आए दो बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया, जब वह नहीं रुका तो बदमाशों ने दो फायर झोंक दिए।
जांघ में एक गोली लगने से वह बाइक समेत गिर गया। इसके बाद बदमाश उसके हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। फायर की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ कर उसके करीब आए और पुलिस डायल 100 पर कॉल कर सूचना दी। आनन फानन में घायल एजेंट को पीआरवी से मैनाठेर कोतवाली लाया गया। यहां से घायल को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया। यहां ईएमटी अमित यादव ने भर्ती कराया है। बाद में मैनाठेर कोतवाली के एसएसआई विकास यादव पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की गई। काफी देर छानबीन करने बाद पुलिस वापस लौट आई। दिन दहाड़े लूट की वारदात से राहगीरों में खलबली मची रही। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने जिला अस्पताल में घायल आकाश से पूछताछ की। एसपी देहात ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
हेलमेट पहने थे दोनों बाइक सवार लुटेरे
कुंदरकी। मुरादाबाद संभल हाईवे पर कोटक महद्रिंा बैंक के रिकवरी एजेंट आकाश को निशाना बनाने वाले बाइक सवार दोनों लुटेरे हेलमेट पहने हुए थे, ताकि उनकी आसानी से पहचान न हो सके। मैनाठेर कोतवाली में घायल आकाश ने पुलिस को बताया कि बाइक से आए दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। जिसके चलते वह पहचान भी नहीं सकता और नकदी से भरा बैग लूटने के बाद बाइक को तेज स्पीड में चलाकर मुरादाबाद की दिशा में फरार हो गए। खास बात है कि लुटेरे मैनाठेर कोतवाली के सामने ही आसानी से गुजरने में सफल हो गए।
छह दिन में गोली मारकर लूट की दूसरी वारदात
कुंदरकी। मैनाठेर थाना क्षेत्र में सिर्फ छह दिन में संभल हाईवे पर दिन दहाड़े गोली मारकर लूट की दूसरी वारदात को अंजाम दिया गया है। कोटक महिंद्रा बैंक रिकवरी एजेंट आकाश को दो गोली मार उसके नकदी से भरा बैग लूट कर सनसनी फैली दी गई, वहीं बीती 21 मार्च को ही मुरादाबाद बाईपास टोल रोड से सटे लिंक रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने निर्यात फर्म कर्मी अब्दुल रशीद निवासी ग्राम नानपुर थाना कुंदरकी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और उसकी बाइक और नकदी लूट कर फरार हो गए थे। जिनका मैनाठेर पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है, जिसके चलते बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है।