फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भगतपुर बवाल में 13 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज-Cordination

भगतपुर बवाल में 13 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
भगतपुर बवाल में 13 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज-Cordination
भगतपुर (मुरादाबाद)। भगतपुर में शुक्रवार को होली के चौपाई जुलूस के दौरान हुए बवाल में दरोगा अनिल कुमार गोस्वामी ने 13 नामजद व 25 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। फिलहाल गांव में शांति है, एहतियातन पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर ग्राम भगतपुर भदगवां में होली का चौपाई जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस को नई परंपरा बता कर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध किया जिस पर दोनों समुदाय के लोगों में तनातनी हो गई थी। देखते देखते पथराव शुरू हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इस संबंध में थाना भगतपुर में तैनात उप निरीक्षक अनिल कुमार गोस्वामी ने ग्राम भगतपुर भदगवां निवासी नफीस, अकरम, असलम एवं राशिद, आबिद उर्फ आरिफ, इकबाल मास्टर, अहमद उर्फ नन्हे शाह, जाकिर, छोटे मास्टर, चंद्रपाल, अतुल उर्फ डेंडू, चंद्रपाल व नीरज के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने नफीस, असलम, अकरम, राशिद, आरिफ उर्फ आबिद को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, अधिकतर लोग घरों के अंदर रहे या फिर किसी अन्य स्थान पर चले गए। फिलहाल गांव में शांति है व एहतियातन काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed