फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   महिला ने की फंदे पर लटककर आत्महत्या

महिला ने की फंदे पर लटककर आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
महिला ने की फंदे पर लटककर आत्महत्या
मुरादाबाद। सिविल लाइन के चंद्रनगर में रहने वाली एक महिला ने पति से अनबन होने के बाद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि महिला की मौत फंदे पर लटकने के कारण हुई है। बेटे ने बताया कि मां प्याज और लहसुन नहीं खाती थी, पिता को भी रोकती थी। बेटे के पास नहीं जाने दे रही थी, ये बात पिता ने नहीं मानी तो मां ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

चंद्रनगर में रहने वाले प्रांजल अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता राकेश कुमार अग्रवाल गल शहीद स्थित एक फर्म में नौकरी करते हैं। प्रांजल ने बताया कि उनकी मम्मी नीलम अग्रवाल (56) प्याज और लहसुन नहीं खाती हैं। बाकी परिवार के सभी लोग प्याज और लहसुन खाते हैं। मां, पिता मकान के निचले हिस्से में रहते हैं, जबकि प्रांजल अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहते हैं। प्रांजल ने बताया कि उनके प्याज, लहसुन खाने की वजह से मम्मी मकान में ऊपर की तरफ नहीं आती हैं, पापा को भी आने से रोकती हैं। रविवार को प्रांजल से मिलने के लिए घर पर उनकी सास और साली रुड़की से मिलने के लिए आई थी। शाम के वक्त प्रांजल के पिता भी रिश्तेदारों से मिलने के लिए मकान के ऊपरी मंजिल पर आने लगे तो मां ने मना किया लेकिन वह नहीं माने और रिश्तेदारों के पास चले गए। आरोप है कि इससे नाराज होकर नीलम ने खुद को कमरे में बंद किया और दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात को जब राकेश नीचे आए तो उन्होंने कमरे के अंदर नीलम का शव फंदे पर लटकता देखा। फंदे से नीलम का शव नीचे उतारा गया, उनको अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को वापस घर ले गए। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम करवाए शव का अंतिम संस्कार करवाना चाह रहे थे, इस वजह से उन्होंने पहले ये बताया कि नीलम की मौत बीमारी की वजह से हुई है लेकिन बाद में आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। नीलम के गले पर फंदे के निशान देख शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है, नीलम की मौत की वजह घरेलू क्लेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed