{"_id":"5c1ea569bdec2256994df5ce","slug":"131545512297-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी के तबादले की अफवाह उड़ाने पर सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजीपी के तबादले की अफवाह उड़ाने पर सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
डीजीपी ओपी सिंह के तबादले की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में बिजनौर के एक सिपाही पर गाज गिरी है। उसको लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा जांच भी शुरू हो गई है कि सिपाही के पास डीजीपी के तबादले की खबर किसने भेजी थी?
आईजी बीके सिंह ने बताया कि बिजनौर पुलिस से जानकारी मिली है कि लाइन हाजिर किया गया सिपाही अमित चौधरी बिजनौर की सहानपुर पुलिस चौकी में कार्यरत था। उसने थाने के ग्रुप पर डीजीपी ओपी सिंह के तबादले की झूठी खबर वायरल की थी। इस संबंध में जानकारी मिलने पर उसको लाइन हाजिर किया गया। सिपाही से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पास किसी ने मोबाइल पर डीजीपी के तबादले का संदेश भेजा था, पुलिस विभाग से मामला जुड़ा होने के कारण सिपाही ने इस संदेश को थाने के व्हाटसएप ग्रुप पर फारवर्ड कर दिया था। आईजी ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है कि सिपाही के पास डीजीपी के तबादले का गलत संदेश किसने और कब भेजा था? जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।