फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवक लापता, हत्या की सूचना पर खोदे गड्ढे

युवक लापता, हत्या की सूचना पर पुलिस ने खोदे गड्ढे, तीन संदिग्ध हिरासत में

Sat, 15 Dec 2018 02:09 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 15 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
युवक लापता, हत्या की सूचना पर खोदे गड्ढे
यूपी पुलिस
मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाला एक युवक मझोला स्थित गांगन वाली मैनाठेर से 15 दिन से लापता है। शुक्रवार को उसकी पत्नी को शक हुआ कि उसके पति की हत्या कर दी गई है। राज खुलने के डर से शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन जगह जमीन खोदी लेकिन युवक का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पीरगैब में रहने वाली नुसरत ने बताया कि उसका पति गुड्डू (35) रिक्शा चालक है। 15 दिन पहले नुसरत अपने पति और तीन बेटियां के साथ गांगन वाली मैनाठेर में रहने वाली बहन इसरत के घर आई थी। आरोप है कि रात को पति बहन इसरत के घर से लापता हो गया। देर रात नुसरत की नींद खुली तो पति को लापता देख वह घबरा गई। उसने सोचा कि पति बिना बताए पीरगैब न चले गए हों।
विज्ञापन


सुबह होने पर वह घर गई लेकिन गुड्डू घर पर नहीं मिला। इसके बाद तलाश शुरू की गई। मझोला थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। सोशल मीडिया की मदद से भी गुड्डू की तलाश के प्रयास किए गए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। नुसरत ने बताया कि वह शुक्रवार को पीरगैब में ही स्थित एक मजार पर गई थी, वहां पर ही उसको लगा कि पति की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है। उसके शव को गांगन वाली मैनाठेर में ही छिपा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि महिला के बताए गए स्थान पर जाकर पुलिस ने गुड्डूू की तलाश की। दो, तीन जगह गड्ढे भी खोदे गए लेकिन गुड्डूू का पता नहीं चल सका है। हिरासत में लिए गए संदिग्ध गांगन वाली मैनाठेर में रहते हैं। उनसे पूछताछ कर गुड्डू की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed