फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   व्यापारी की पत्नी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर भेजे अश्लील मैसेज

मुरादाबाद: फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर भेजे अश्लील मैसेज, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Tue, 13 Nov 2018 02:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 13 Nov 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी की पत्नी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर भेजे अश्लील मैसेज
डेमो इमेज

कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी की पत्नी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया। इसके बाद लोगों को अश्लील संदेश भेजे गए। जानकारी मिलने पर महिला ने विरोध जताया तो उनको आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सोमवार को एसएसपी से शिकायत की गई है।

विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यापारी की पत्नी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि उनके फोटो का इस्तेमाल कर अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया है। यह फोटो आरोपी के पास महिला के सोशल अकाउंट के जरिए आया है। आरोप है कि युवक ने कई लोगों को अश्लील संदेश भेजे, इनमें से कुछ लोग महिला के जानकार थे। उन्होंने महिला को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने आरोपी को चेतावनी दी कि वह अकाउंट को बंद कर दे वरना पुलिस से शिकायत करेंगी लेकिन आरोपी नहीं माना।
विज्ञापन


आरोपी ने महिला को ही धमकी दे दी। एसएसपी जे रविन्दर गौड़ ने इस मामले में कटघर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल को मामले की जांच सौंपने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने महिला को आश्वासन दिया गया है कि एकाउंट बंद कराके आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed