फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   3.26 lakh missing from woman's bank account

Meerut News: महिला के बैंक खाते से 3.26 लाख रुपये गायब

Sat, 24 Oct 2026 09:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
3.26 lakh missing from woman's bank account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी महिला फरजाना के बैंक खाते से 3.26 लाख रुपये धोखाधड़ी कर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। महिला को इसकी जानकारी तब हुई, जब बैंक से पत्र मिलने के बाद उसने खाते का स्टेट मेंट निकलवाया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करा कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जाकिर कॉलोनी निवासी फरजाना के अनुसार, बताया कि उनकी इंडियन बैंक की खैरनगर शाखा में खाता है। उनके खाते में 3.26 लाख रुपये जमा थे। वह काफी समय से खाते का संचालन नहीं कर रही थीं। इसी दौरान बैंक की ओर से उनके पास एक पत्र आया। इसके बाद 15 सितंबर को वह बैंक पहुंचीं और खाते का स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट देखने पर पता चला कि किसी ने धोखाधड़ी करके उनके खाते से रकम निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी। पीड़िता ने अपने स्तर से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन रकम कहां और किस खाते में भेजी गई, इसका पता नहीं चल सका। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि साइबर टीम मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed