फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पूर्व महिला पार्षद प्रत्याशी ने फंदे पर लटककर दी जान

पूर्व महिला पार्षद प्रत्याशी ने फंदे पर लटककर दी जान

Sat, 24 Mar 2018 03:27 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
पूर्व महिला पार्षद प्रत्याशी ने फंदे पर लटककर दी जान
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में शुक्रवार को नीलम उर्फ शकीना ने छत के कुंडे पर फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह नौकरी करने के लिए महिला का पति से विवाद होना बताया जा रहा है। कमरे में ही महिला का मासूम बेटा लेटा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला के आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कांशीराम नगर में रहने वाली नीलम की शादी अगवानपुर निवासी शीशपाल से हुई थी। दंपति के बीच विवाद होने पर नीलम ने कांशीराम नगर में ही रहने वाले प्रेमी जाकिर से निकाह कर लिया। इसके बाद अपना नाम शकीना रख लिया। जाकिर एक फर्म कर्मचारी है। नीलम वार्ड नंबर 20 से पार्षद का चुनाव लड़ चुकी है। उसका 11 माह का बेटा है।
विज्ञापन


जाकिर ने बताया कि उसके पिता हाकिम अली निवासी लोधीपुर थाना पाकबड़ा का हाल ही में इंतकाल हो गया था। वह शुक्रवार सुबह फातिहा पढ़ने के लिए लोधीपुर गया था। इस बीच उसने अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान शकीना ने उसे फोन किया, लेकिन वह फोन का जवाब नहीं दे सका। दोपहर को अगवानपुर से घर लौटा तो देखा की कमरा बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से जवाब नहीं मिला। दरवाजे को धक्का दिया, तो वह खुल गया। अंदर कुंडे के फंदे पर शकीना लटकी थी। कुंडा बच्चे के झूलने के लिए लगाया गया था। उसने रस्सी काटकर शकीना को नीचे उतारा। इस दौरान भीड़ लग गई, महिला को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएचओ मझोला हरीशचंद्र जोशी ने बताया की मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरूआती जांच में पता चला कि महिला के पति पर कर्ज भी है। महिला चाहती थी कि वह नौकरी कर पति का हाथ बटाए, लेकिन पति उसे नौकरी नहीं करने देना चाहता है। इस वजह से दंपति के बीच विवाद रहता था। इसी वजह से महिला ने आत्महत्या कर ली। हालांकि, इसकी ठोस वजह के बारे में पूछताछ की जा रही है।



मायके वालों को था हत्या का शक
मुरादाबाद। नीलम उर्फ शकीना की मौत की सूचना पर मायके वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मायके वालों को शक था कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से इसकी आशंका भी जताई। देर शाम तक मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed