फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रास्ते के विवाद में पथराव, फायरिंग

रास्ते के विवाद में पथराव, फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में पथराव, फायरिंग
मुरादाबाद। मूंढापांडे के गांव बरकी मढ़ैया में बुधवार दोपहर रास्ते के विवाद में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इस दौरान दूसरे पक्ष ने फायरिंग भी की। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंच गई और फायरिंग करने वाले आरोपी को दबोच लिया। जबकि घायलों को मेडिकल व उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा गया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मूंढापांडे अजय कुमार गौतम ने बताया कि बरकी मढ़ैया गांव में शहनाज अली और इरफान के परिवार रहते हैं। दोनों पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद चल आ रहा है। बुधवार दोपहर फिर से दोनों पक्षों में रास्ते को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दी। जिसमें शहनाज अली और अकरम, हबीमन और सफदर घायल हो गए। इसके बाद आरोपी इरफान अपने मकान की छत पर पहुंच गया। आरोप है कि उसने छत से तमंचे से फायरिंग की। कई राउंड फायरिंग की गई। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर यूपी 100 और मूंढापांडे थाने से पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने छोटे की तहरीर पर आरोपी इरफान और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोपहर बाद उसे अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed