{"_id":"6a9864dae71e8449dc0ea695","slug":"one-arrested-in-shyampur-range-for-hunting-chital-sent-to-jail-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1056998-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: श्यामपुर रेंज में चीतल के शिकार के मामले में एक गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: श्यामपुर रेंज में चीतल के शिकार के मामले में एक गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने रसूलपुर क्षेत्र में चीतल के शिकार के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
वन विभाग के अनुसार, सूचना मिली थी कि रसूलपुर क्षेत्र में चीतल का शिकार किया गया है। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश देते हुए आरोपी अशोक को हिरासत में लिया। उसके साथ मौजूद बताए जा रहे कुछ अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पूछताछ में उसने घटना को स्वीकार कर लिया। इसके बाद संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
वन विभाग की टीम ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल ने कहा कि वन्यजीवों के शिकार और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।े