{"_id":"6a9864f1dea4744fd10a8cb1","slug":"siddharthnagar-news-harishchandra-murder-case-caller-under-scrutiny-suspicion-falls-on-a-close-associate-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163878-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिशचंद हत्याकांड : कॉल करने वाले पर निगाह, करीबी पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिशचंद हत्याकांड : कॉल करने वाले पर निगाह, करीबी पर शक
Wed, 02 Sep 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/ तुलियापुर। ई-रिक्शा चालक हरिशचंद की हत्या कर लाश फेंकी गई थी। इसकी तस्दीक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो गई है। मौत की वजह गंभीर चोट थी, रिपोर्ट में पांच से अधिक ऐसी गंभीर चोट सामने आई है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगी होने की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने इस मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब पुलिस की नजर उस कॉल करने वाले पर नजर है, जिसके फोन पर ई-रिक्शा लेकर निकला था। फिलहाल उसे नंबर को ट्रेस करने में पुलिस जुटी है।
हत्या करने वाला मृतक का करीबी भी हो सकता है। इस बात से इसलिए इन्कार नहीं किया जा सकता है कि मृतक उसकी जिद पर निकला था। दो प्वाइंट पर लगे सीसी कैमरे में ई-रिक्शा लेकर दिखा रहा है। हालांकि, इसमें स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कोई बैठा है या नहीं। अगर बैठा है तो वह कौन है। पुलिस इस कांड का पर्दाफाश करने के लिए कड़ी से कड़ी को जोड़ रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस को मृतक के करीबियों पर नजर है क्योंकि बातचीत में पुलिस को बहुत असमानता मिल रही है। इटवा थाना क्षेत्र के कपियवा के रहने वाले हरिशचंद (40) पुत्र राम गुलाम ई-रिक्शा चलाता था। रविवार की रात लगभग 11 बजे अपनी पत्नी माया से मुंबई से आने वाली से सवारी लाने की बात कहकर बढ़नी चला गया। रात लगभग साढ़े 12 बजे रात्रि गश्ती के दौरान मुंहचुरवा घाट के दक्षिण-पश्चिम छोर पर ई-रिक्शा खड़ी देखकर पुलिसकर्मियों ने जांच की तो उन्हें वहां खून की छीटें दिखीं और तलाश करने पर एक मोबाइल मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल में दर्ज नंबर से उसकी शिनाख्त कर उसकी पत्नी को सूचना दी। सोमवार देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में युवक की तलाश कर रही थी। मंगलवार की सुबह तुलसियापुर-कठेला मार्ग पर बूढ़ी राप्ती नदी पर तिरछहवा गांव के पास सोनबरसा में बने पुल के नीचे ग्रामीणों की सूचना पर लाश मिली, जिसकी शिनाख्त ई-रिक्शा चालक हरिशचंद के रूप में हुई।