{"_id":"5c325efcbdec2256c210de93","slug":"121546804988-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल डिवाइस कर रही पेपर आउट होने का इशारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पेशल डिवाइस कर रही पेपर आउट होने का इशारा
विज्ञापन
मुरादाबाद।
परीक्षा में नकल के लिए स्पेशल डिवाइस तैयार की गई थी। इस डिवाइस का 90 फीसदी हिस्सा काले रंग की टेप चिपकाकर ढका गया था, इसके अंदर एक सिम कार्ड और कंप्यूटर चिप लगी थी। इस डिवाइस के पकडे़ जाने से अंदेशा यह भी है कि सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का पेपर आउट हो गया है।
एसपी सिटी ने बताया कि डिवाइस को इस तरह से तैयार किया गया था कि डिवाइस जिस व्यक्ति के पास मौजूद है, उसकी आवाज दूसरी तरफ नहीं जाएगी। दूसरी तरह से डिवाइस धारक के पास आवाज आ सकती थी। ऐसा ही नकल करने के दौरान हो रहा था। डिवाइस को नवीन ने अपनी गर्म बनियान के अंदर सिलकर गले के पास छिपाया हुआ था, जिससे कि आवाज सुन सके। जब पुलिस टीम चेकिंग करने के लिए उसके पास पहुंची तो आवाज सुनाई दी, इसके बाद नवीन की चेकिंग की गई लेकिन वह खुद के पास इलेक्ट्रानिक उपकरण होने से मना करता रहा। इसके बाद पुलिस ने आवाज सुनकर उसके कपड़ों की चेकिंग की तो डिवाइस बरामद हो सकी, उसी के बाद मौके से ही हिरासत में लिया गया था। हालांकि अभी पुलिस को इस सवाल का जवाब नहीं मिल सका है कि अगर नवीन प्रश्न पूछकर उसका उत्तर नहीं पूछ रहा था तो उसे नकल कराने वाले व्यक्ति को परीक्षा में आए प्रश्नपत्र की जानकारी कैसे हो सकी? इसलिए पुलिस ने पेपर आउट होने से इंकार नहीं किया है। इस बिंदु को ध्यान में रखकर भी पुलिस की टीमें गहराई से जांच में जुटी हुई हैं।
परीक्षा में दो के अलावा भी सॉल्वर के बैठने का अंदेशा
मुरादाबाद। गिरोह का मास्टरमाइंड अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है, उसके पकडे़ जाने के बाद कई सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं। पुलिस को शक है कि परीक्षा में सिर्फ दो सॉल्वर ही नहीं बल्कि अन्य सॉल्वर भी बैठे थे। ये सॉल्वर कौन हैं, वह किसके स्थान पर परीक्षा दे रहे थे? ये मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ के बाद पता चलने की उम्मीद है।