फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गोदाम में आग लगने से घरों में भरा धुआं, अटकी सांसें

गोदाम में आग लगने से घरों में भरा धुआं, अटकी सांसें

Mon, 26 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गोदाम में आग लगने से घरों में भरा धुआं, अटकी सांसें
मुरादाबाद।
विज्ञापन

इंद्रा कालोनी में रविवार तड़के एक फर्म के गोदाम में भीषण आग लग गई। उस वक्त गोदाम में सो रहे चौकीदार ने बमुश्किल अपनी जान बचाई और फैक्ट्री मालिक सहित अन्य लोगों को जानकारी दी। आग लगने से गोदाम से सटे मकानों में दरार पड़ गई और धुआं भर गया। जिसकी वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। वह घरों से बाहर निकले और आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका है। हालांकि शाम तक गोदाम में आग सुलगती रही।
कांठ रोड स्थित गौर ग्रेसियस सोसाइटी में रहने वाले भोलानाथ खन्ना की हनुमान मूर्ति तिराहे के पास ही इंद्रा कालोनी में ब्रासेस इंडिया फर्म है। फर्म के पास ही दो मंजिला गोदाम है, जिसमें गत्ते सहित पैकिंग का सामान रखा गया था। इस गोदाम की सुरक्षा के लिए वहां पर चौकीदार भूकनलाल (बुजुर्ग) रहते हैं। कुंदरकी निवासी भूकनलाल ने बताया कि तड़के करीब चार बजे वह गोदाम में गेट के पास सो रहे थे। इस दौरान ही गोदाम में आग लग गई। वह आग की लपटों के बीच घिर गए तो नींद खुली। जान बचाने के लिए वह गोदाम से बाहर निकलने के दौरान झुलस भी गए। आग लगने की सूचना उन्होंने फर्म के मालिक सहित अन्य लोगों को दी। रिहायशी इलाके में फर्म का गोदाम है। इस वजह से आस पड़ोस के मकानों में धुआं भर गया। दीवारों में दरारें पड़ गई। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई तो वह घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर दमकल की गाड़ियां आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था।
विज्ञापन

सीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि आग की सूचना सुबह पांच बजकर 32 मिनट पर मिली थी। पौने छह बजे दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। कोतवाली, कटघर और बिलारी से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाकर दोपहर करीब 12 बजे आग बुझाई जा सकी। इस दौरान 50 फायर टेंडर पानी आग बुझाने में लगा। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। गोदाम में अग्निशमन यंत्र थे लेकिन उनका इस्तेमाल नही किया जा सका है। क्योंकि आग फैलने के कारण गोदाम के अंदर जाना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में घुसे धुएं को कोहरा समझ बैठे थे स्थानीय लोग
मुरादाबाद। सुबह करीब चार बजे गोदाम में आग लगी थी। इसके बाद धीरे धीरे आग ने विकराल रूप लिया और धुआं जब आसपास के मकानों में गया तो लोग पहले उसे कोहरा समझ बैठे। कुछ ही देर में उनको सांस लेने में तकलीफ हुई तो पता चला कि घर में धुआं भर गया है। वह बाहर निकले तो देखा कि फर्म के गोदाम में भीषण आग लगी हुई थी। सीएफओ ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची थी। आग लगने की सूचना देरी से मिली थी, इस वजह से आग दूसरी मंजिल तक फैल चुकी थी। इस वजह से आग पर काबू पाने में दमकल की टीम को कई घंटों का समय लगा है। आग की वजह से मुकेश के मकान की दीवार में दरारें पड़ गई है।



‘ फर्म में आग सार्ट सर्किट की वजह से लगी है। फर्म में कबाड़ और गत्ते रखे थे जो जले हैं। चौकीदार झुलस गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना पर जब मैं पहुंचा तो दमकल की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही थी। दोनों मंजिल तक आग की लपटें पहुंचने के कारण देरी से आग बुझी।’
ेेेेे भोलानाथ खन्ना, गोदाम मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed