फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   किशोरी के हत्यारों को उम्रकैद

किशोरी के हत्यारों को उम्रकैद

Wed, 14 Nov 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
किशोरी के हत्यारों को उम्रकैद
मुरादाबाद। करीब पांच साल पहले संभल के बनियाठेर इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाकर मार डालने के आरोपी तीन युवकों को दोषी करार देते हुए अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं न्यायाधीश आठ संजीव कुमार त्यागी की अदालत ने तीन मुलजिमों को 75-75 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।
विज्ञापन

संभल जनपद के बनियाठेर थानाक्षेत्र के एक गांव में आठ सितंबर 2013 को सोलह वर्षीय एक किशोरी को रईस, सरफराज और जावेद उर्फ जाकिर अगवा कर कर ले गए थे। रईस किशोरी के साथ छेड़खानी करता था। विरोध करने पर उसे अगवा कर ने की धमकी दी थी। इसके आरोपियों ने किशोरी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए थे। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता की ओर से ही इस मामले में केस दर्ज किया गया था। पांच माह बाद इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि सभी के खिलाफ अदालत अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आठ संजीव कुमार त्यागी की अदालत में चली। सरकार की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एमपी सिंह ने पक्ष रखा और मुलजिमों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की दलीलें दीं। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिमों को दोषी करार दिया। अदालत ने रईस, सरफराज और जावेद उर्फ जाकिर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जबकि तीनों को 75-75 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। सजा सुनाए जाने के बाद दोषियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed