फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जलाने के बाद शिक्षिका को छत से धक्का देकर मार डाला

जलाने के बाद शिक्षिका को छत से धक्का देकर मार डाला

Thu, 17 May 2018 02:28 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
जलाने के बाद शिक्षिका को छत से धक्का देकर मार डाला
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला के आदर्श कालोनी में रहने वाली एक शिक्षिका को मंगलवार को जलाकर तीन मंजिला मकान की छत से धक्का देकर मार डालने का आरोप है। पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वारदात के बाद आरोपी घर से भागे हुए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
बागेश्वर जिले के कठपुड़िया छीना स्थित भोलना गांव में रहने वाले पूर्णानंद तिवारी ने बेटी पुष्पा (30) की शादी जून 2011 में मझोला की उत्तरांचल कालोनी में रहने वाले त्रिभुवन कांडपाल से की थी। त्रिभुवन भी निजी स्कूल में शिक्षक था। पुष्पा भी बीएड की पढ़ाई कर चुकी थी। एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में पुष्पा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ दिन पहले उसका स्कूल जाना भी बंद करवा दिया गया। पूर्णानंद तिवारी ने बताया कि बेटी की खुशी के लिए उन्होंने कई बार उसके ससुराल वालाें की मांगों को पूरा किया लेकिन वह इसके बाद भी संतुष्ट न हुए। आरोप है कि मंगलवार देर शाम को पुष्पा पर उसके पति त्रिभुवन, ससुर भैरव दत्त, सास, ननद बीना, नंदोई शेखर, देवर, राकेश और पप्पू ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जला दिया। वह जान बचाने के लिए छत पर भागी। ससुराल वालों पर आरोप है कि उन्होंने पुष्पा को छत से नीचे धक्का दे दिया। महिला को उपचार के लिए आस पड़ोस के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मंगलवार रात को मौत हो गई। वारदात की सूचना पूर्णानंद को पुष्पा के पड़ोसी ने दी। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुष्पा की मौत पर पति ने सुनाई ये कहानी
मुरादाबाद। हिरासत में लिए गए त्रिभुवन कांडपाल ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद संतान न होने के कारण पुष्पा तनाव में रहती थी। उसने मंगलवार को छत की तीसरी मंजिल पर जाकर दरवाजे की कुंडी बंद कर ली। इसके बाद खुद को आग लगा ली, इसके बाद वह छत से नीचे कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह किया था पिता को फोन
मुरादाबाद। पुष्पा ने मंगलवार सुबह अपने पिता पूर्णानंद तिवारी को फोन किया था। उसने पिता से उनका हाल चाल जाना, इसके बाद उसने कॉल काट दी। परिजनों का कहना है कि बेटी बात करते करते रो पड़ी थी, उन्हें उसके रोने का पता न चल सके। इस वजह से उसने कॉल काट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed