फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   घर में मिला महिला का शव, हत्या का शक

घर में मिला महिला का शव, हत्या का शक

Tue, 01 May 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
घर में मिला महिला का शव, हत्या का शक
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के चंदनपुर ईसापुर गांव में एक महिला का शव घर के अंदर सोमवार को बेड पर पड़ा मिला। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी गला घोंटकर हत्या की है, जबकि ससुराल वालाें ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भोजपुर के दादूपुर गांव में रहने वाले गुन्नू सिंह ने बताया कि बहन चीनू (26) की शादी तीन साल पहले चंदनपुर ईसापुर गांव में रहने वाले दिनेश से की थी। दिनेश किसान है। दंपती के दो साल की बेटी राधिका है। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल में चीनू को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन बेटी को ससुराल से अपने घर ले गए थे, बाद में दोनों पक्षों के बीच संभ्रांत लोगों ने समझौता करवा दिया तो चीनू वापस ससुराल में आकर रहने लगी। सोमवार दोपहर को चीनू की संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना पर मूंढापांडे पुलिस चंदनपुर ईसापुर गांव पहुंची और भोजपुर पुलिस की मदद से चीनू के परिजनों को मामले की सूचना दी। एसएचओ मूंढापांडे सारिक खान ने बताया कि चीनू के पति दिनेश, ससुर गगन सिंह, सास रामकली, देवर पिंटू और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed