फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रेजरी घोटाला: मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ सकी पुलिस

ट्रेजरी घोटाला: मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Wed, 18 Apr 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रेजरी घोटाला: मास्टरमाइंड को नहीं पकड़ सकी पुलिस
मुरादाबाद।
विज्ञापन

ट्रेजरी घोटाले का मास्टरमाइंड पूर्व लेखपाल अरुण भटनागर पुलिस से बचने के लिए दिल्ली में जा छुपा है। पुलिस इस घोटाले की रकम को अपने खातों में मंगाने वाले उसके रिश्तेदारों को भी नहीं पकड़ सकी है। सेवानिवृत्त भूलेख लिपिक और पूर्व लेखपाल की मदद करने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन लक्ष्मीशंकर सिंह ने बताया कि लेखपाल की नौकरी छोड़ चुका बिलारी निवासी अरुण भटनागर ट्रेजरी घोटाले का मास्टरमाइंड है। बाकी सभी आरोपी उसके बताए प्लान के मुताबिक ही काम करते थे। एडीएम ने बताया कि अरुण की गिरफ्तारी के बाद इस घोटाले के बाकी राज भी खुलेंगे। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में लगी है। लेकिन वह दिल्ली में कहीं जा छुपा है। जल्द उसे ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अरुण ने घोटाले के 1.24 करोड़ रुपये अपने रिश्तेदारों हिमांशु सक्सेना, कांति देवी, ज्योति भटनागर और शकुंतला भटनागर निवासी बरवलान के बैंक खातों में डलवाए थे। इन सभी की तलाश भी पुलिस कर रही है। दो दिन पहले पुलिस इस घोटाले में चार नए आरोपियाें पवन कुमार यादव निवासी रामनगर गंधपुर बिलारी, विशाल यादव निवासी दयानंद कालोनी पीतल नगरी मुरादाबाद और बिलारी के बहादुरपुर निवासी किसान परवीन सिंह व महेंद्र सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। सेवानिवृत्त भूलेख लिपिक मिलन विहार निवासी अनिल मेहरोत्रा को 23 मार्च को ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed