फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लिव इन में रह रहे युवक को पुलिस ने थाने से छोड़ा

लिव इन में रह रहे युवक को पुलिस ने थाने से छोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
लिव इन में रह रहे युवक को पुलिस ने थाने से छोड़ा
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रह रहे कोयला कारोबारी पर उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि उसने दूसरी शादी कर ली है। रविवार को कारोबारी खुद ही थाने पहुंच गया और उसने बताया कि दूसरी युवती उसकी प्रेमिका है, वह उसके साथ लिव इन में रहता है। शादी नहीं की है, उसने पुलिस को कोर्ट का वह आदेश भी दिखाया, जिसमें बताया गया है कि महिला अपनी मर्जी से किसी के साथ लिव इन में रह सकती है। जिसके बाद पुलिस ने कारोबारी को 41ए को नोटिस देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

एसओ महिला थाना ज्योति ने बताया कि कोयला कारोबारी के खिलाफ उसकी पत्नी ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस की जांच में अभी तक कारोबारी की दूसरी शादी के संबंध में साक्ष्य नहीं मिले हैं। इस वजह से आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के दौरान अगर कारोबारी की दूसरी शादी के प्रमाण मिलेंगे तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



दो पत्नियों में विवाद तो पति पर लगे गंभीर आरोप
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शनिवार रात को थाने पहुंचकर बिल्डर पति के खिलाफ शिकायत की और बताया कि पति उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला दरोगा राजवेंद्र कौर को जांच के लिए पीड़िता के घर भेजा गया। इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि बिल्डर ने दो शादी की है, दोनों पत्नियां पहले घर पर आपसी सहमति से रह रही थी लेकिन शनिवार को दोनों के बीच विवाद हो गया तो पति ने पहली पत्नी का पक्ष ले लिया, जिसके बाद दूसरी पत्नी ने थाने पहुंचकर पति पर गंभीर आरोप लगाए। रात एक बजे तक पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की, जिसके बाद मामला निपट गया।

एक रात बाद ही दुल्हन ने छोड़ दी ससुराल
मुरादाबाद। बिजनौर में रहने वाले एक युवक की शादी 28 फरवरी को डिलारी निवासी युवती से हुई। शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन अपने मायके लौट गई, इसके बाद वह वापस नहीं आई तो दूल्हा पक्ष ने महिला थाने में शिकायत कर आरोप लगाया कि दुल्हन के मायके वाले ने युवती को ससुराल नहीं भेजा, इसके अलावा पंचायत कर उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है।
पुलिस से शिकायत करते हुए दूल्हा पक्ष ने बताया कि 28 फरवरी को शादी हुई तो अगले दिन ही दुल्हन का प्रेमी ससुराल आ गया, वह दुल्हन को अपने साथ ले जाने के लिए कहने लगा। इसकी जानकारी दुल्हन के मायके वालों को दी गई। मायके वाले बिजनौर आए और वहां से दुल्हन को मायके ले आए हैं। दस मार्च को दुल्हन को वापस ससुराल ले जाने के लिए पति और उसके परिवार के लोग डिलारी आए। वहां पर दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया, दुल्हन पक्ष के लोगों ने एक पंचायत बुलाई। जिसमें दुल्हन के परिवार वालों और पंचायत ने एक लाख रुपये का जुर्माना दूल्हे पक्ष पर लगा दिया है। एसओ महिला थाना ज्योति सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की काउंसलिंग की गई तो पता चला कि दूल्हे पक्ष ने एक लाख रुपये शादी के लिए दुल्हन पक्ष को दिए हैं, ये एक लाख रुपये रिश्ता टूटने पर वापस करने पड़ते। इस वजह से जुर्माना लगाया गया है। इस मामले में पुलिस अब पंचायत करने वाले लोगों को भी नोटिस भेजकर मामले की सच्चाई का पता किया जाएगा।

दो बच्चों समेत महिला को ले गया आटो चालक
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला और उसके दो बच्चों को एक आटो चालक अपने साथ ले गया। महिला के पति ने थाने में शिकायत कर एसएचओ से जल्द ही तीनों की बरामदगी की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह कांशीराम नगर में रहता है। दस साल पहले उसकी शादी हुई थी, दंपती के दो बच्चे हैं। दंपती के घर के सामने एक आटो चालक रहता था, जिस वजह से महिला का पड़ोसी आटो चालक से मिलना जुलना हो गया। आरोप है कि आटो चालक ने महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसकी जानकारी होने पर शिकायतकर्ता चक्कर की मिलक में किराए पर परिवार के साथ रहने लगा। आरोप है कि 13 मार्च को आटो चालक घर आया और शिकायतकर्ता की पत्नी और उसके दो बच्चाें को अपने साथ आटो में बैठाकर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed