{"_id":"5be74010bdec226957070a04","slug":"11541881872-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी गिरोह ने बस से सफर कर रहे युवक को लूटकर फेंका, हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी गिरोह ने बस से सफर कर रहे युवक को लूटकर फेंका, हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने रोडवेज बस में सफर कर रहे एक युवक को निशाना बना लिया और उससे लूटपाट की वारदात की गई। इसके बाद युवक को दिल्ली हाईवे किनारे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से युवक की मौत का अंदेशा जाहिर किया गया है।
मृतक युवक की की उम्र करीब 26 साल है। वह कहां का रहने वाला है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इस संबंध में जानकारी का प्रयास कर रही है। एसएचओ कोतवाली रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह के वक्त एक युवक का शव काशीपुर बस अड्डे के पास हाईवे किनारे पड़ा मिला था। राहगीरों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
युवक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक टिकट बरामद हुआ है, जो कि गाजियाबाद से पाकबड़ा तक का है। वह हल्द्वानी डिपो की बस में सफर कर रहा था। युवक कपड़ों से भी मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जाहिर करते हुए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पाकबड़ा पुलिस से भी शव की शिनाख्त में मदद मांगी गई है। देर रात तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की टीम युवक की जेब से मिले बस के टिकट के आधार पर बस चालक के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।
अगर अस्पताल ले जाते तो शायद बच जाती जान
मुरादाबाद। युवक की जेब से बरामद टिकट शुक्रवार का था। ऐसे में उम्मीद है कि वह शुक्रवार को ही मुरादाबाद पहुंच गया था। पाकबड़ा पहुंचने से पहले ही वह जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया, जिस वजह से वह पाकबड़ा में नहीं उतर सका। जब वह मुरादाबाद पहुंचा तो उसे बेसुध देख नीचे उतार दिया गया, मुमकिन है कि इसमें बस के परिचालक और चालक का हाथ हो, जिस संबंध में जानकारी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि अगर युवक को समय पर उपचार के लिए ले जाया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।
जहरखुरानी गिरोह में महिलाएं भी हैं शामिल
मुरादाबाद। जहरखुरानी गिरोह की वारदातें शहर में बढ़ती जा रही हैं। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं, हाल ही में कटघर पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का खुलासा किया था लेकिन इसके बाद भी वारदात पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आलम अब यह है कि जहरखुरानी गिरोह के बदमाश बस यात्रियों से लूटपाट के बाद उनको मौत के मुहाने तक ले जा रहे हैं, पुलिस इस तरह की वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।