{"_id":"5bbe6816867a5528677b977a","slug":"11539205142-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या में पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या में पति गिरफ्तार
Updated Thu, 11 Oct 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मझोला पुलिस ने महिला गीता की हत्या में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। घरेलू विवाद में प्रवीण ने गीता की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को फंदे पर लटका कर अपना गुनाह छिपाने को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था। बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने प्रवीण को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मझोला के प्रकाश नगर में रहने वाली गीता की हत्या रस्सी से गला घोटकर कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ था। गीता के भाई संदीप शर्मा ने गीता के पति प्रवीण, सास कमला, ससुर रतन लाल और देवर सुनील के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उसने कबूला है कि उसने अपने पिता से रुपये उधार लिए थे। छह माह में रुपये वापस करने थे। लेकिन पिता ने तीन माह में ही रुपये मांगने शुरू कर दिए थे। इसी बात को लेकर गीता से विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर प्रवीण ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।