{"_id":"5b75e38442c79238dc61fd9e","slug":"11534452612-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल सिपाही की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल सिपाही की मौत
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
प्रभात मार्केट के पास घायल सिपाही की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
सिपाही भूदेव सिंह (42) बदायूं के दातागंज का रहने वाला था। छजलैट थाने में उसकी तैनाती थी। वह 14 अगस्त को घायल हालत में कटघर के प्रभात मार्केट में पड़ा मिला था। एक आटो चालक ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां से परिवार वाले उन्हें निजी अस्पताल ले गए थे। बुधवार को सिपाही को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सिपाही के परिवार में पत्नी सावित्री बेटा रोहित व बेटी मीनाक्षी है। परिवार वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए हैं। एसएचओ कटघर संजय गर्ग ने बताया कि अंदेशा है कि सिपाही सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिस वजह से उसकी मौत हुई है।