फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नया गांव में टीम नहीं पहुंची, कुते को खुद ही मार डाला

नया गांव में टीम नहीं पहुंची, कुते को खुद ही मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
नया गांव में टीम नहीं पहुंची, कुते को खुद ही मार डाला
मुरादाबाद। पीएसी नया गांव में पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए नगर निगम की टीम नहीं पहुंची। दोपहर बाद पागल कुत्ते को नया गांव में दोबारा घूमते देखकर खौफजदा लोगों ने ही डंडे उठा लिए। पागल कुत्ते को घेरकर मार डाला ताकि उनके बच्चे सुरक्षित हो सके। इस आवारा आतंक से निपटने की जिम्मेदारी निभाने के लिए निगम की टीम के नहीं पहुंचने से यहां लोगों में भारी आक्रोश था।
विज्ञापन

नगर निगम के पास आवारा कुत्तों से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं है। डॉग कैचर गाड़ी, प्रशिक्षित स्टाफ, पोल कैचर, नेट तक नहीं है। कुछ महीने पहले कुत्तों को पकड़कर नसबंदी करके एरिया में छोड़ने का ठेका लेने वाली कंपनी ने चंद दिन काम किया था, लेकिन भुगतान नहीं होने पर काम बंद कर दिया। नगर आयुक्त संजय चौहान ने कंपनी को नोटिस जारी किया था। इसके बाद नये सिरे से ई टेंडर भी हुए थे। अब आचार संहिता हटने के बाद ही नये सिरे से ठेका दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला:
पीएसी नया गांव में सोमवार दोपहर कुत्ते ने बच्चों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। उसने एक के बाद एक पांच बच्चे जख्मी कर दिए। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। चीख पुकार सुनकर लोग अपने घरों से लाठी डंडे और हाकी निकाल कर लाए, लेकिन तब कुत्ते ने पांच मासूम समेत पंद्रह लोगों का काट लिया। कुत्ते के हमले में यश, गौरव, आरव, छोटू, चरन सिंह, परमेश्वर, रामचरण, राजन, जबरा, फरहा, नरोत्तम, विकास, आलम, नन्हीं, भागवती और रामपाल जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed