फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रेल लाइन पर मजदूर का शव मिलने से सनसनी-Cordination

रेल लाइन पर मजदूर का शव मिलने से सनसनी-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
रेल लाइन पर मजदूर का शव मिलने से सनसनी-Cordination
कांठ(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

कांठ थानाक्षेत्र में चालीस वर्षीय मजदूर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्यारोें ने उसके शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। वह शनिवार रात से लापता था। शनिवार सुबह उसका शव रेल लाइन पर पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराई। रविवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि गला रेतकर उसकी हत्या की गई।

शनिवार रात करीब दस बजे रेलवे की टीम रेल लाइन पर पेट्रोलिंग कर रही थी। मंडी समिति स्थल के सामने टीम को रेल लाइन पर शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी कांठ रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर कांठ पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर रेल लाइन से हटाया गया। इसके बाद आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद मृतक की पहचान लीला (40) पुत्र मुकंदी निवासी मोहल्ला फकीर गंज थाना कांठ के रूप में हुई। लीला की मौत की जानकारी से उसके परिवार में कोहराम में कोहराम मच गया। वह अविवाहित था और वह अपने चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। एक भाई का विवाह हो चुका है वह अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। तीन भाई एक जगह रहते थे। परिजनों ने बताया कि लीला शनिवार की देर शाम खाना खाकर घर से निकला था। वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिससे पता चला किसी धारदार हथियार से लीला की गर्दन काटी गई थी। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक शनिवार शाम के बाद से लापता था। पूरे प्रकरण की जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed