फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवती की मौत

युवती की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
युवती की मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर के कल्याणपुर में करीब 38 वर्षीय अज्ञात युवती की हत्या कर उसका शव एक प्लाट के अंदर बने पानी के टैंक में फेंक दिया। छानबीन के दौरान घटनास्थल पर शराब की बोतल और यूज्ड कंडोम मिले हैं। इससे किसी सेक्स रैकेट का अंदेशा गहरा गया है। पुलिस के अनुसार युवती के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि कल्याणपुर में कटघर निवासी अशोक कुमार का प्लाट है। इस प्लाट में वह फैक्ट्री बनाना चाह रहे थे। निर्माण कार्य हो रहा था। लेकिन अशोक की मौत के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था। प्लाट की चार दीवारी हो गई थी लेकिन उसमें गेट नहीं लगा था। इस प्लाट में रविवार सुबह घास चराने के लिए बकरियों को लेकर बच्चे गए थे। उन्हाेंने प्लाट के अंदर ही मौजूद एक पानी के टैंक में सलवार सूट पहने युवती का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना बच्चों ने स्थानीय लोगों और चौकीदार राजेंद्र को दी थी। राजेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवती के सिर में चोट के निशान थे। खून निकला हुआ था। शव करीब दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त के प्रयास कि ए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। समय पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस द्वारा कागज तैयार नहीं किए जा सके, इस वजह से रविवार को शव का युवती के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed