{"_id":"5b3fe2364f1c1b07278b5064","slug":"111530913334-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटी रोमियो स्क्वाड की टीमों को बढ़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंटी रोमियो स्क्वाड की टीमों को बढ़ाया
Updated Sat, 07 Jul 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को एक बैठक की गई। इस बैठक में पहले से ही थानों में तैनात एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। इसके अलावा पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर उतरेंगे और रोमियो की तलाश करेंगे, इससे पुलिस टीम का भी सच सामने आएगा।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि शुक्रवार को जनपद के सभी थानोें से एंटी रोमियो टीम के प्रभारियों को बुलाया गया था। उनको बताया गया कि स्कूलों और कालेज के अलावा कोचिंग सेंटर के आसपास टीमें सक्रिय रहें। शिक्षण संस्थानों के आसपास घूमने वाले मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसमें लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी देहात उदय शंकर सिंह, एएसपी अपर्णा गुप्ता मौजूद रहीं।
12 संदिग्धों को पकड़ा
मुरादाबाद। एंटी रोमियो स्क्वाड ने 12 आरोपियों को अलग अलग स्थानों से शुक्रवार को पकड़ा। आरोप है कि वह महिलाओं, युवतियों पर फब्तियां कस रहे थे। आरोपियों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।